फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडिया गॉट टैलेंट’ में आज दिखेगा साइबर सिटी का जलवा

Fri, 21 Feb 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
‘इंडिया गॉट टैलेंट’ के मंच पर इन दिनों साइबर सिटी की दमदार मौजूदगी दिख रही है। अगर हुनर और सितारों में अच्छा तालमेल रहा तो ‘एंथ्रल ग्रुप’ फाइनल में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


14 होनहारों का यह ग्रुप ‘इंडिया गॉड टैलेंट’ के सेमीफाइनल में पहले ही स्थान बना चुका है। शनिवार को फाइनल राउंड की परफॉरमेंस होगी। ग्रुप का फाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है। निर्णायकों के कमेंट और स्टैंडिंग ओविएशन तो कुछ यही इशारा कर रहे हैं।

बीते शनिवार को उनका सेमीफाइनल में प्रदर्शन लाजवाब रहा। कलर्स चैनल पर आने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से गुड़गांव कला के क्षेत्र में भी चमक रहा है।

एंथ्रल ग्रुप के टीचर देवेन्द्र ने मुंबई से फोन पर बताया कि फाइनल में पहुंचने की पूरी संभावना है। ग्रुप का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने गुड़गांव के लोगों से अपील की है कि वह एंथ्रल ग्रुप को जिताने के लिए वोटिंग करें। फाइनल में पहुंचने के बाद वोटिंग का जीत में बहुत बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन


खराब हालात नहीं रोक पाए कदम
एंथ्रल ग्रुप में शामिल बच्चों में कुछ के पिता मजदूर हैं तो कुछ की मां घरों में मेड का काम करती हैं। असुविधाओं के बीच पले इन बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मुश्किल परिस्थितियों में इन्होंने हालात का डटकर मुकाबला किया। आज इतने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। एंथ्रल ग्रुप के लीडर राहुल को उनकी टीम के जीतने का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें