इच्छापुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में एक छात्रा ने शुक्रवार देर शाम को खुद को जिंदा जलाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मौके एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
विज्ञापन
2 of 6
भगवान शिव को पाने के लिए जली लड़की
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान गांव शेरपुर निवासी कालूराम की बेटी अनीशा के रूप में हुई है। अनीश रेवाड़ी के केएलपी कॉलेज में एमए की छात्रा थी। मंदिर के महंत गोपालदास ने बताया कि अनीशा शुक्रवार शाम शिव मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन
3 of 6
भगवान शिव को पाने के लिए जली लड़की
- फोटो : अमर उजाला
उसने यहां पहुंचकर पहले सभी देवी-देवताओं की पूजा की। उसके बाद नजर पड़ी तो मंदिर के अंदर से धुआं सा उठता नजर आया। जब वह वहां पर पहुंचे, उस समय तक लड़की पूरी तरह से जल चुकी थी।
4 of 6
भगवान शिव को पाने के लिए जली लड़की
- फोटो : अमर उजाला
महंत ने घटना की सूचना सरपंच बिजेंद्र यादव को दी। सरपंच ने घटना की जानकारी पटौदी थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी जितेंद्र राणा टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। घटनास्थल पर लड़की बुरी तरह से जली हुई मिली।
विज्ञापन
5 of 6
भगवान शिव को पाने के लिए जली लड़की
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से मृतका का पर्स बरामद किया है, जिसमें मोबाइल व सुसाइड नोट मिला है। अनीशा के पास से बरामद सुसाइड में नोट में लिखा है कि मेरा शरीर त्यागने का एक ही कारण है कि मैं भगवान शिव को पूर्णरूप से प्राप्त कर सकूं।
भगवान शिव को पाने के लिए जली लड़की
- फोटो : अमर उजाला
हे मां पार्वती मेरी अभिलाषा को पूर्ण करना ताकि मैं शिव को प्राप्त कर सकूं। तेरी शिवभक्तिनी अनीशा। पुलिस ने मृतका के मोबाइल से उसके परिजनों को फोन कर इच्छापुरी मंदिर बुलाया और शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।