फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेएनयू में प्रोफेसर करते हैं छात्राओं का यौन उत्पीड़न, शिकायत करने वाले को ही मिलती है सजा'

Fri, 20 May 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद का यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने जेएनयू के अध्यापकों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में भाजपा के राजस्‍थान से विधायक ज्ञानदेव ने जेएनयू में रोजाना हजारों कंडोम मिलने की बात कही थी जिस पर काफी हंगामा हुआ था।

भाजपा विधायक का कहना था कि विश्वविद्यालय परिसर के कूड़े के ढेर से रोजाना तीन हजार से ज्यादा इस्तेमाल किए हुए कंडोम, गर्भपात कराने वाले इंजेक्‍श, बियर की बोतलें और नशे का सामान मिलता है। हालांकि उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

अब शेहला के इस वीडियो में ऐसी ही बात सामने आई है जिसमें चौंकाने वाला तथ्य ये है‌ कि उसने जेएनयू के अध्यापकों पर यौन शोषण की बता कही है।
विज्ञापन

‌शिकायत करने वाले को ही मिलती है सजा

- फोटो : व‌िवेक न‌िगम
इस वीडियो में शेहला छात्रों को संबोधित करते हुए कह रही है कि जेएनयू अत्याचार का अड्डा बन चुका है जहां प्रोफेसरों द्वारा लड़कियों के यौन शोषण की शिकायत करने पर उनके ही खिलाफ कार्यवाई की जाती है।

शेहला दिल्ली में 16 दिसंबर की घटना का जिक्र करते हुए कहती हैं कि ऐसे क्राइम के बारे में कहा जाता है कि ये वो लोग हैं जो कम पढ़े लिखे हैं और गांवों से आए हैं। 

जबकि ये प्रोफेसर ऐसे वातावरण में रहते हैं जहां लड़कियों का आधुनिक कपड़ों में घूमना आम बात है। इन प्रोफेसरों के बारे में ये भी नहीं कहा जा सकता है कि गांव से सीधे आए हैं या कम पढ़े लिखे हैं लेकिन जब भी कोई लड़की इनके खिलाफ शिकायत करती है तो मजबूत लॉबी उस लड़की को ही दोषी करार दे देती है और उसे ही सजा दे दी जाती है। ये वीडियो 9 मार्च 2014 है।
   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें