फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने मर्जी से बनाए संबंध, फोटो खींचकर करने लगी ब्लैकमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली स्थित जगतपुरी थाना पुलिस ने गाजियाबाद के इंटीरियर डेकोरेटर को रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उगाही की रकम लेते हुए कृष्णा नगर निवासी अमरजीत सिंह (52) को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके सहयोगी भजनपुरा निवासी राहुल शर्मा (26) के अलावा 50 वर्षीय महिला और 25 साल की युवती को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से एक कट्टा, कारतूस, बेसबॉल का बैट आदि बरामद किया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अमरजीत लोगों को किराये पर घर मुहैया करवाता है।
विज्ञापन

युवती ने सहमति से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए

वहीं राहुल पिता के किराने के दुकान पर बैठता है। उस पर कृष्णा नगर थाने में हत्या के दो मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त भैरो सिंह गुर्जर ने बताया कि 4 जनवरी को गाजियाबाद निवासी इंटीरियर डेकोरेटर पारस अग्रवाल ने जगतपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि एक युवती उससे कुछ दिनों से फोन पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। 3 जनवरी को युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों जगतपुरी चौक की ट्रैफिक लाइट पर मिले।

इसके बाद युवती पारस को रामनगर स्थित एक फ्लैट पर ले गई। बताया गया कि वहां युवती ने सहमति से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींचे और उसकी जमकर पिटाई कर दी

इसी दौरान उस कमरे में करीब 50 साल की महिला समेत पांच लोग घुस गए। उन्होंने पारस के अश्लील फोटो खींचे और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे तीन लाख रुपये मांगे और रात भर उसे बंधक बनाए रखा।

पारस के मिन्नतें करने पर आरोपियों ने 50 हजार रुपये लेकर सीबीडी ग्राउंड आने की बात कही और बदले में उसकी रिट्ज कार अपने पास रख ली।

पारस ने घर पहुंचकर भाई को सारी बात बताई। इसके बाद दोनों जगतपुरी थाने पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें