फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक सम-विषम फॉर्मूला, कोर्ट को आज जवाब देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार सम-विषम फार्मूला 15 जनवरी तक लागू रखेगी। कोर्ट ने जो सवाल पूछे हैं, उस पर सरकार आज जवाब दाखिल करेगी। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में लोगों की मानसिकता बदली है, ऐसे में 15 जनवरी तक इसे लागू रखेंगे।
विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि कोर्ट को जो जवाब दिया जाएगा, उसमें प्रदूषण डाटा के अलावा ट्रैफिक जाम से मुक्ति, सफर में लगने वाले कम समय की जानकारी और बीजिंग में 2008 में लागू फार्मूले को आधार बनाया जाएगा।

यहां भी 15 दिन सम-विषम फार्मूला लागू किया गया था। फिर यह भी बताना जरूरी है कि सरकार ने मेट्रो में 32 लाख यात्री, बसों में 60 लाख यात्री की व्यवस्था की है। अभी मेट्रो में 4 लाख व बसों में 15 लाख तक यात्री और आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में भी लागू करने पर जोर दे रही है सरकार

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता सम-विषम फार्मूले को भविष्य में भी लागू करने पर जोर दे रही है। क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक कम हुआ है। इसके चलते दिल्ली के अंदरुनी हिस्से में प्रदूषण (पीएम 2.5) में कमी आई है।

दिसंबर में यह 300-400 के बीच था जो सभी 18 केंद्रों पर 300 से नीचे रहा है। 9 केंद्रों पर 200 से भी नीचे रहा है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चालान में सुस्ती दिखाने और सिविल डिफेंस वालंटियर्स के गंभीर नहीं होने के सवाल पर गोपाल राय ने कहा कि इस पर नजर रखने की जिम्मेदारी परिवहन आयुक्त को सौंपी गई है।

बाकी फार्मूले का पालन लोग कर रहे हैं। कार छोड़ने वाले 80 फीसदी लोग कारपूल कर रहे हैं। परिवहन मंत्री ने बताया कि विभागों की समीक्षा बैठक ली गई जिसमें यह बात सामने आई कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट क्षमता से कम इस्तेमाल हो रहा है। ऑटो चालकों के व्यवहार में भी बदलाव आया है। जो नहीं बदले हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें