फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोहित चौधरी गैंग का शार्प शूटर राजस्थान से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर रोहित चौधरी गैंग के सक्रिय सदस्य व फतेहपुर बेरी के घोषित बदमाश आजम उर्फ आजम साबिर (40) को राजस्थान के टपूकारा से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक साल से अधिक समय से फरार था और उस पर पुलिस पर हमला कर हिरासत से भागने सहित पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी अलवर, तिजारा व भिवाड़ी में ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी निगरानी से टपूकारा में लोकेशन मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। भागते हुए आरोपी को पीछा कर पकड़ा गया।
पूछताछ में पता चला कि 2017 में कार जैकिंग के मामले में जेल में गैंगस्टर रोहित चौधरी से मुलाकात हुई, जिसके बाद वह गैंग का सदस्य बना और अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें