फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनएसयूआई ने भूख हड़ताल समाप्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों ने आठ दिन से जारी अपनी भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर बीते सप्ताह से भूख हड़ताल पर थे। एनएसयूआई के अनुसार डीयू प्रशासन से छात्रों की मांगों को लागू करने का आश्वासन मिलने के बाद पांच सदस्यों ने बृहस्पतिवार देर रात अपनी हड़ताल को खत्म कर दिया। आठ दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठने वाले एनएसयूआई के पांच सदस्य सिद्धांत तिवारी, कुलदीप गुर्जर, सागर चौधरी, दीपक चौधरी और पार्थ राव थे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह डीयू के छात्रों के साहस, दृढ़ संकल्प और एकजुटता की जीत है। ब्यूरो
विज्ञापन

0000000000000000
केवाईएस ने डीयू में निकाला विरोध मार्च
दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग कॉलेजों और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों के साथ मिलकर नॉर्थ कैंपस में मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने फीस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने और हेफा-एनईपी 2020 मॉडल को रद्द करने की मांग उठाई।
केवाईएस के अनुसार पिछले कुछ सालों में डीयू की फीस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, कुछ कोर्स में तो फीस 300 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ा दी गई है। केवाईएस का कहना है कि हायर एजुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 मॉडल के तहत अब उच्च शिक्षण संस्थानों को अनुदान के बजाय ऋण मुहैया कराने को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस कारण फीस में इतनी भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा एसओएल के बेहद घटिया स्टडी मटेरियल का मुद्दा भी उठाया गया। केवाईएस की मांग रही कि एसओएल के सभी मटेरियल को तुरंत वापस लिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें