फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस में शामिल हुआ शारदा विवि का छात्र एहतेशाम बिलाल घर लौटा, पुलिस ने हिरासत की बात से किया इनकार

Mon, 03 Dec 2018 12:18 AM IST
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ehtisham bilal
विज्ञापन
‘रविवार शाम लगभग पौने छह बजे एहतेशाम बिलाल अचानक घर लौटा और मां इरफाना के गले लगकर रोने लगा। उसके मुंह और यूरिन के रास्ते से खून निकल रहा था। उसने कहा कि मैं काफी बीमार हूं, मुझे अस्पताल ले चलो। 
विज्ञापन


अभी पांच मिनट ही हुए थे और हम एक दो सवाल ही बेटे से पूछ पाए थे कि पुलिस घर आ गई और एहतेशाम को अस्पताल लेकर चली गई।’
ये बातें 28 अक्तूबर को श्रीनगर से लापता हुए शारदा विश्वविद्यालय के छात्र एहतेशाम बिलाल के पिता अहमद बिलाल सोफी ने अमर उजाला संवाददाता से फोन कहीं। 

एहतेशाम के पिता ने बताया कि वह अपने बेटे से अधिक देर बात नहीं कर पाए, लेकिन जब वह अपनी मां के गले लग कर रो रहा था तो सबसे पहले उन्होंने पूछा था कि वो वायरल, फोटो और ऑडियो किसका था। उसने फोटो और ऑडियो दोनों को फर्जी बताया। 
विज्ञापन


वह इस बारे में बात कर ही रहे थे कि तभी पुलिस उनके घर पर आ गई और उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गई। बिलाल के घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है। बिलाल के पिता ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनका बेटा सकुशल वापस लौटेगा।  

विवि से अधिकारियों ने किया संपर्क 

शारदा विवि के सूत्रों का कहना है कि बिलाल के वापस लौटने के बाद कश्मीर के कुछ अधिकारियों ने फोन कर विवि प्रबंधन से उसके संबंध में पूछताछ की है। जानकारी मिल रही है कि यहां हुए पूरे घटनाक्रम, जिसमें अफगान छात्रों से विवाद भी शामिल है के बारे में भी पूछताछ की गई है।

झगड़े के बाद लापता हुआ था बिलाल  
शारदा विश्वविद्यालय में 4 अक्तूबर को अफगान व भारतीय छात्रों के बीच एक व्हाट्स ऐप ग्रुप पर कमेंट को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष का कश्मीरी छात्र एहतेशाम बिलाल अफगान छात्रों के पक्ष में खड़ा था। 

इस कारण स्थानीय छात्रों ने उसे अफगान समझकर पीट दिया था। घटना के दौरान विवि में जमकर बवाल हुआ था। 28 अक्तूबर को बिलाल हॉस्टल में रहने वाले बुआ के बेटे मुवस्सिर को दिल्ली जाने की बात कहकर चला गया। 
विज्ञापन

शाम चार बजे उसके पिता की एहतेशाम से फोन पर बात हुई जिसमें उसने कहा था कि वह दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर है, जल्द वापस हॉस्टल पहुंच जाएगा। इसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं लगा, जबकि कॉल करने के दौरान उसकी मोबाइल लोकेशन कश्मीर की आई।

 इसके बाद दो नवंबर को बिलाल के आईएसजेके से जुड़ने का ऑडियो और फोटो वायरल हुआ, जिसमें शारदा विवि में हुए बवाल व झगड़े का जिक्र था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें