दुष्यंत चौटाला इनेलो के प्रदेश सचिव रह चुके मास्टर ऋषिपाल के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें हार नहीं माननी है। पार्टी को मजबूत करना है। चौटाला ने कहा कि परिवार ने तो उन्हें बाहर कर दिया है। अब तो उन्हें अपने कार्यकर्ताओं और जनता का ही सहारा है।
जींद की रैली के बाद होगी कोर कमेटी की बैठक
इस दौरान दुष्यंत चौटाला से आप के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वे अपना संगठन मजबूत करने में जुटे हैं। अरविंद केजरीवाल से गठबंधन के लिए कोई बातचीत होने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो केजरीवाल और न ही किसी अन्य पार्टी के नेता से उनकी कोई बातचीत हुई है। जींद की रैली के बाद कोर कमेटी की बैठक होगी, उसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।