फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा को पार्टी से निकालने की मांग

Sat, 20 Sep 2014 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर आरोप लगाने के बाद मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर के खिलाफ उनके विरोधी ज्यादा मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में यहां से कांग्रेस की टिकट के दावेदार सतवीर डागर, राजेंद्र भामला एवं सुनील तेवतिया आदि ने जमकर भड़ास निकाली। इन नेताओं ने कहा कि शारदा राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी की है इसलिए उन्हें अब पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इन्हें पार्टी बाहर का रास्ता दिखाए। उन्होंने कहा कि अन्य दावेदारों में से जिसे भी पार्टी टिकट देगी उसे सभी समर्थन देंगे। उधर, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय छोक्कर ने भी शारदा राठौर को कांग्रेस से निष्काषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि विधायक को लोकप्रियता पर गुमान है तो उन्होंने भाजपा का रास्ता पकड़ने की कोशिश क्यों की।

प्रवक्ता ने कहा कि विधायक ने अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी करके साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी में आस्था नहीं है। ऐसे में नेतृत्व को बिना देर किए राठौर को तुरंत बाहर कर देना चाहिए। यहां से नए कार्यकर्ताओं को मौका देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें