फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भगवती के नौवें स्वरूप की पूजा के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह यज्ञ और विशेष पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन व उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में शारदीय नवरात्र महोत्सव बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के 10वें दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप ‘मां सिद्धिदात्री’ की पूजा-अर्चना पूरे वैदिक विधि-विधान से की गई। इस दौरान मंदिरों और घरों में कन्या पूजन, हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देवी का शृंगार कर विशेष पूजा की और कन्याओं को भोजन व उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजधानी में सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। यहां सुबह से देर शाम तक मां के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

इसी तरह प्राचीन बद्रीभगत झंडेवालान मंदिर में भी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने घंटों कतार में लगकर माता के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया। कालकाजी मंदिर में राष्ट्र कल्याण की कामना से आयोजित शतचंडी यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
महरौली के योगमाया मंदिर में भी भक्तों की भीड़ अन्य दिनों से अधिक रही। भक्तों ने पूरे उत्साह से मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन

नवरात्र के समापन पर श्रद्धालुओं ने घर-घर में कन्या पूजन कर उन्हें भोजन व भेंट सामग्री देकर विदाई दी। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, 10 दिनों तक राजधानी में चले इस धार्मिक महोत्सव ने मंदिरों, शक्तिपीठों और देवी स्थलों को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें