फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शाहरुख का मेडिकल कॉलेज', हकीकत चौंका देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव से सटे फिरोजपुर झिरका के गांव रावली में फरवरी महीने में पकड़े गए फर्जी डॉक्टर शाहरुख खान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दाखिले के समय फिर से सक्रिय हो गया है। कॉलेज के नाम से वेबसाइट अब भी चल रही है। इससे पुलिस भी बेखबर है।
विज्ञापन


फर्जीवाड़ा के खुलासे के बाद भी पुलिस ने अब तक वेबसाइट को बंद कराने की जहमत नहीं उठाई है। फर्जी मेडिकल कॉलेज का संचालक अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। दरअसल, अभी मेडिकल कॉलेज में दाखिले का समय है।

ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) की प्रवेश परीक्षा रद्द होने के कारण मौके की नजाकत को देखते हुए भी ऐसे कॉलेज के लोग सक्रिय है। वेबसाइट पर दाखिले से संबंधित जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

शाहरुख खान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

वेबसाइट के होम पेज पर भव्य मेडिकल कॉलेज की इमारत दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में फर्जीवाड़ा का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया था कि महज दो कमरे में मेडिकल कॉलेज चलता है।

बता दें कि रोहतक के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दिसंबर महीने में सीएम विंडो पर किए शिकायत के बाद जिला उपायुक्त ने उक्त कॉलेज की छानबीन शुरू की थी। पाया गया कि रावली के एसडी इंजीनियरिंग कॉलेज के दो कमरों में चल रहा शाहरुख खान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पूरी तरह फर्जी है।

वेबसाइट के स्टूडेंट कॉर्नर पर दाखिले से संबंधित सभी जानकारी मौजूद है। हर साल 25 सितंबर तक दाखिले की बात लिखी है। दिल्ली में एक रजिस्टर्ड सोसायटी के तहत मेडिकल कॉलेज चलाने का दावा किया जा रहा है। कॉलेज की मान्यता के लिए वेबसाइट पर गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी में आवेदन को दर्शाया गया है। 2013-14 के प्रथम सत्र का जिक्र किया हुआ है।
विज्ञापन

अब तक फरार है कॉलेज प्रबंधक

फरवरी महीने में फर्जीवाड़ा का खुलासा होने के बाद से अब तक कॉलेज प्रबंधक फिलहाल फरार है, जबकि पुलिस ने उसके खिलाफ पर्याप्त सुबूत जुटाने का दावा किया था। पुलिस की दबिश के बाद मौके से फरार मिले मुख्य आरोपी बिलाल हमीदी को पुलिस ने शीघ्र ही गिरफ्तार करने का भी दावा किया था।

फर्जीवाडे़ का खुलासा होने के वक्त देश के कई राज्यों के करीब 35 छात्र पढ़ रहे थे। कॉलेज प्रंबधक ने इन छात्रों से मोटी रकम वसूली की थी। हॉस्टल फीस के नाम पर एक साल के लिए लगभग 05 लाख एक छात्र से वसूला गया था।

यादराम, डीएसपी, फिरोजपुर झिरका के मुताबिक वेबसाइट के बारे में पता नहीं है। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। डॉक्टर शाहरूख खान मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक के खिलाफ मेडिकल काऊंसिल एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। प्रबंधक कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी फरार हैं। पुलिस प्रबंधक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें