उत्तर प्रदेश प्रशासन ने समाजवादी श्रवण यात्रा के तहत बुजुर्गों को अब अजमेर और पुष्कर की तीर्थयात्रा फ्री कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले हरिद्वार व ऋषिकेश की फ्री यात्रा कराई जा चुकी हैं।
यात्रा के लिए लखनऊ से 23 जुलाई को ट्रेन जाएगी। ट्रेन में चाय नाश्ता और खाना बिल्कुल फ्री मिलेगा। बुजुर्गों की सहायता के लिए एक कर्मचारी भी प्रत्येक कोच में रहेगा।
इसके लिए सात जुलाई से आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बुजुर्गों को लखनऊ तक पहुंचाने का काम रोडवेज भी फ्री में करेगी।