फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सालों बाद हिट हुई थी भाजपा दिग्गज की 'लव स्टोरी'

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली की एक हिंदू लड़की से प्रेम विवाह किया है। लेकिन इसके लिए उन्हें नौ सालों तक पापड़ बेलने पड़े थे। साल 1986 में शाहनवाज ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान डीटीसी की बसों से सफर किया करते थे।
विज्ञापन


इसी बीच बस उन्हें एक लड़की दिखी। शाहनवाज, लड़की को देखते ही उसकी ओर आकर्षित हो गए। लेकिन लड़की फिर कही खो गई। कुछ दिनों बाद फिर शाहनावज को वह लड़की बस मिली।

इसके बाद शाहनवाज ने लड़की को फॉलो करना शुरू किया। कई बार बस में हुई मुलाकात के बाद एक दिन ऐसा मौका आया जब बस में शाहनवाज को तो सीट मिल गई, लेकिन उस लड़की को नहीं मिली, तो उन्होंने उसे अपनी सीट ऑफर कर दी।
विज्ञापन


लड़की ने तो इसे शिष्टचार के तौर पर लिया और सीट पर बैठ गई, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उनके मन कुछ और ही चल रहा है।
विज्ञापन

प्रेम प्रस्ताव पर गुस्सा हो गई थीं रेनू

इसी आपाधपी में शाहनवाज एक दिन उस लड़की के घर पहुंच गए। इधर-उधर की बातों से लड़की के घर वालों से अच्छा रिश्ता बना लिया। इसके बाद वह लड़की घर आने-जाने लगे। बातचीत में शाहनवाज पहले से माहिर थे, इसलिए लड़की के घरवालों से अच्छी जान-पहचान हो गई।

लेकिन असल बात बनते नहीं दिख रही थी, तो अंत में शाहनवाज ने ठान लिया कि अब वह लड़की को अपने दिल की बात बता कर रहेंगे। तभी किसी रिश्तेदार के यहां कोई पार्टी हुई।

उसमें शाहनवाज हुसैन और वह लड़की दोनों पहुंचे। वहीं पर बातों ही बातों शाहनवाज ने अपने दिल की बात लड़की बताई। लेकिन उनकी बातें सुनकर लड़की गुस्सा हो गई।

दरअसल, उस जमाने में दूसरे धर्म में शादी करना टेढ़ी खीर थी। ऊपर से लड़की ने भी शाहनवाज को मना कर दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और एक दिन लड़की ने भी हां कर दी। वह लड़की थीं रेनू, जो आज शाहनवाज हुसैन की पत्नी हैं। हालांकि इस लव स्टोरी के हिट होते-होते नौ साल लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें