एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की वरिष्ठ सलाहकार के साथ सहकर्मी ने दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बना ली और प्रेमिका के साथ मिलकर वीडियो अपलोड करने की धमकी दी। मामले की शिकायत अधिकारी ने आंतरिक जांच कमेटी को दी।
3 महीने तक चली जांच के बाद क मेटी ने आरोपी को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की। आयोग की सिफारिश पर सेक्टर-51 थाना पूर्वी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से गाजियाबाद निवासी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक नामी बहुराष्ट्रीय कंपनी में वर्ष 2017 से वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी में कर्मण्य गुप्ता भी काम करता है।
जनवरी 2018 में उन्हें व कर्मण्य गुप्ता को अकाउंट्स का एक प्रोजेक्ट साथ में मिला था। 9 जनवरी 2018 को वह अपना पर्स कार्यालय में भूल गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने सहकर्मी को पर्स संभालकर रखने को कहा, लेकिन वह पर्स अपने साथ ले गया।