फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, चार गिरफ्तार, आठ महिलाएं मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार गिरोह का खुलासा कर स्पा मालिक और प्रबंधक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही इनके चुंगल से आठ महिलाओं को मुक्त कराया है। सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्पा मालिक विवेक कुमार (27), प्रबंधक दशरथ मंडल (36), अमन (20) और थाना तिलमोर, लोनी, गाजियाबाद निवासी गुड्डू कर्मकार (27) के रूप में हुई है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि नबी करीब थाना पुलिस ने मुल्तानी ढांडा इलाके में एक संपत्ति की दूसरी और तीसरी मंजिल पर छापेमारी की। यहां पर अवैध गतिविधि संचालित की जा रही थी। एक एसआई नीरज राठी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। अवैध गतिविधि की पुष्टि होने के बाद सोमवार शाम करीब सात बजे स्पा पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गई महिलाओं की उम्र 22 से 34 वर्ष के बीच है और वे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल तथा नेपाल की रहने वाली हैं। आरोपियों ने स्पा से अवैध गतिविधि चलाने और उसमें मदद करने की बात स्वीकार की है। इस मामले में नबी करीम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें