फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: रोहिणी के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, एक हजार में हुई थी डील और फिर...तीन लड़कियों समेत चार गिरफ्तार

Wed, 25 May 2022 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अजय ने तीन लड़कियां नकली ग्राहक को दिखा दी। इसके बाद नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इशारा कर दिया। मौके पर छापेमारी कर पुलिस ने अजय व बाकी तीन युवतियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। 
विज्ञापन
sex racket - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी इलाके के सेक्टर-2 स्थित संजय नगर के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय (37) के रूप में हुई है। आरोपी ने तीसरी मंजिल पर किराए का मकान लिया हुआ था। यहां धंधा चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि मंगलवार उनकी टीम को सूचना मिली थी कि संजय नगर, सेक्टर-2, रोहिणी के मकान में तीसरी मंजिल पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। 

सूचना के बाद फौरन साउथ रोहिणी थाने की एक टीम को तैयार किया गया। मकान की तीसरी मंजिल पर एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां पहुंचकर ग्राहक को अजय मिला। उसने बातचीत के बाद नकली ग्राहक से एक हजार रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन


अजय ने तीन लड़कियां उसे दिखा दी। इसके बाद नकली ग्राहक ने बाहर मौजूद टीम को इशारा कर दिया। मौके पर छापेमारी कर पुलिस ने अजय व बाकी तीन युवतियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें