फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल का बेटा घर नहीं लौटा, नहर पर मिला शव

Sun, 23 Nov 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18 राजीव नगर निवासी रविंदर का सात वर्षीय बेटा सचिन शुक्रवार शाम को खेलने के लिए घर से निकला और वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह उसका शव गुड़गांव-आगरा कैनाल के बीच नहर पटरी पर पड़ा मिला। रविंदर ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। कुकर्म की आशंका के चलते पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड से कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कुछ लोगों ने गुड़गांव-आगरा कैनाल के बीच एक बच्चे का शव पड़ा हुआ देखा। इसकी सूचना पीसीआर को दी गई। थोड़ी देर बाद खेड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल सेक्टर-17 चौकी का होने की बात कहकर उन्होंने शव को कब्जे में लेने से इनकार कर अधिकारियों को सूचना दी।

थोड़ी देर में सेक्टर-17 चौकी पुलिस भी पहुंची और उसने घटनास्थल खेड़ी चौकी क्षेत्र में होना बता शव को कब्जे में लेने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों के बीच चली बहस में शव पड़ा रहा। बात न बनने पर एसएचओ सेंट्रल मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद सेक्टर-17 चौकी इंचार्ज को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें