फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Blast: आरोपी शाहीन-मुजम्मिल समेत चार की हिरासत बढ़ी, 10 दिन और रहेंगे NIA की कस्टडी में

Sat, 29 Nov 2025 03:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Blast: दिल्ली में हुए आतंकी हमले के संबंध में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। जिसमें से चार की रिमांड को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी शाहीन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल किला आतंकी हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने चार आरोपियों की हिरासत अवधि को दस दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इन आरोपियों में डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, डॉ. शाहीन और मुफ्ती इरफान अहमद वगाये शामिल है। अदालत के इस फैसले से जांच एजेंसी को मामले की जांच को आगे बढ़ाने और अन्य संभावित लिंक को खंगालने में मदद मिलेगी। 10 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद एनआईए ने सात आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

डॉ. शाहीन से एनआईए की टीम कर रही पूछताछ
आतंकी संगठन जैश की महिला कमांडर के तौर पर काम कर रही डॉ. शाहीन को लेकर एनआईए की टीम बीते गुरुवार रात फरीदाबाद पहुंची। टीम ने उससे अल फलाह यूनिवर्सिटी में निशानदेही। इससे पहले डॉ. मुजम्मिल को फरीदाबाद लाकर निशानदेही करा चुकी है। सूत्रों की मानें तो अब जांच एजेंसी डॉ. आदिल को भी निशानदेही के लिए लेकर आ सकती है। एनआईए टीम गुरुवार शाम करीब 5 बजे डॉ. शाहीन को फरीदाबाद लेकर आई थी। करीब चार घंटे की तफ्तीश, पूछताछ और कई स्थानों की निशानदेही कराने के बाद रात लगभग 9 बजे उसे वापस दिल्ली ले जाया गया।

डॉ. शाहीन को कमरा नंबर 22 में ले कर गई एनआईए की टीम
एनआईए की टीम डॉ. शाहीन सईद को धौज गांव स्थित अल फलाह मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची। टीम ने उसे उसी हॉस्टल बिल्डिंग में ले जाकर कमरे नंबर 22 में प्रवेश कराया, जहां वह रहती थी। शाहीन से जांच एजेंसी ने इस दौरान पूछा कि वो यहां यूनिवर्सिटी परिसर में दिनभर क्या करती थी, कौन-कौन उससे मिलने आता था और किन लोगों से उसका नियमित संपर्क था। टीम ने कमरे के हर हिस्से की जांच की और उसके रूटीन से जुड़े कई सवाल पूछे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शाहीन को यूनिवर्सिटी की वाइस-चांसलर भूपिंदर कौर आनंद के पास भी ले जाया गया, जहां दोनों की आमने-सामने पहचान करवाई गई। यह प्रक्रिया इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि शाहीन यूनिवर्सिटी में कई संदिग्ध के संपर्क में थी। इसके बाद टीम शाहीन को खोरी जमालपुर लेकर पहुंची। यहीं पर डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल ने पति-पत्नी बताकर किराये पर मकान लिया था। जांच एजेंसी सूत्रों की मानें तो यहां उन्होंने एक छोटी सी पार्टी भी रखी थी जिसमें डॉ. उमर सहित 10 के लगभग लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें