फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने सात वर्षीय मासूम से किया रेप, गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2015 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नेब सराय थाना इलाके में सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मासूम की हालत इतनी खराब है कि उसे गंभीर हालत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नेब सराय थाना इलाके में रहने वाली सात वर्षीय मासूम को पड़ोस में रहने वाला नाबालिग बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। पास के सुनसान पार्क में वारदात को अंजाम दिया।

मासूम के निजी अंगों से ज्यादा रक्तस्राव होने की वजह से उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसे बाद उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त शनिवार शाम मासूम घर के बाहर ही खेल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि 16 वर्षीय आरोपी नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुएल आफेंस एक्ट (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज आरोपी को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है क्योंकि बच्ची को तीन लड़के साथ ले गए थे, हालांकि पुलिस ने मामले में फिलहाल एक से अधिक आरोपी के शामिल होने से इनकार किया है।

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया है, लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है। शनिवार शाम को बहुत देर तक जब बच्ची नहीं मिली तब परिजन इधर-उधर तलाशने लगे।

बच्ची अचेतावस्था में पास के ही एक सुनसान पार्क में मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने एम्स पहुंचीं।

उन्होंने कहा कि दो घंटे तक बच्ची की सर्जरी हुई है और वह बेहद कष्ट में है। उन्होंने सिस्टम पर तंज कसा कि अभी दिल्ली में और कितने निर्भया कांड होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें