फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूलों में शुरु होंगे एनएसएस के सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने स्कूलों को इस यूनिट को स्थापित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


-इनके बनने से छात्रों को प्रारंभिक स्तर पर सामुदायिक विकास, सामाजिक सेवा से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का अनुभव मिलेगा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सेल्फ फाइनेंसिंग यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में स्कूलों को परिपत्र जारी किया गया है।
सीबीएसई के अनुसार, एनएसएस 1969 में सेवा के माध्यम से शिक्षा के उद्देश्य से शुरू किया गया था और अब तक 8.4 करोड़ से अधिक छात्र इससे लाभान्वित हो चुके हैं। योजना का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व व सामुदायिक सेवा की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों को बताया गया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘माय भारत एनएसएस’ के विस्तार के तहत इस मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत स्कूल व कॉलेज सरकारी बजट पर निर्भर हुए बिना 50-100 स्वयंसेवकों वाली इकाइयां बना सकेंगे। छात्रों को दो वर्षों में 240 घंटे सामुदायिक सेवा करनी होगी, जिसमें पौधरोपण, स्वच्छता, रक्तदान, साक्षरता व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे। गोद लिए गांवों में सात दिवसीय शिविर भी लगाए जाएंगे। नियमित गतिविधियों के लिए 600 रुपये व विशेष शिविर के लिए 1,000 रुपये प्रति छात्र की लागत सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें