दिल्ली पुलिस शाहदरा जिले की सेल्फ डिफेंस ट्रेनर ने यह गुर छात्राओं को दिए। अमर उजाला फाउंडेशन ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से मंगलवार को विवेक विहार स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
अपराजिता...अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के तहत पूर्वी दिल्ली स्थित विवेक विहार के ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति आने पर डरें नहीं बल्कि शांत रहकर डटकर उसका मुकाबला करें। आत्म रक्षा के गुरों को सीख कर ना केवल हमलावर से अपने को बचाया जा सकता है बल्कि दूसरों की मदद भी की जा सकती है। यदि आप पहले से ही सतर्क हैं तो आपके सामने अप्रिय स्थिति नहीं आएगी। लड़कियां यदि मानसिक रूप से मजबूत हैं तो हमलावर की हिम्मत नहीं बढ़ेगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस शाहदरा जिले की सेल्फ डिफेंस ट्रेनर ने यह गुर छात्राओं को दिए। अमर उजाला फाउंडेशन ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से मंगलवार को विवेक विहार स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को वार्म अप करवा कर की गई। इस दौरान उन्हें मानसिक रूप से कमजोर ना पड़ने की सलाह दी गई। दिल्ली पुलिस पूर्वी जिले की आत्मरक्षा टीम की प्रशिक्षक नीसा ने छात्राओं को बताया कि हर अपराधी या असामाजिक तत्व के कमजोर अंगों पर वार करके अपनी रक्षा की जा सकती है। किसी मनचले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उसके संवेदनशील अंगों पर प्रहार कर उस पर हावी हुआ जा सकता है।
स्कूल की प्रिंसिपल नमिता जोशी व स्कूल के प्रबंधक प्रफुल्ल जोशी ने अमर उजाला की दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर शुरू की गई मुहिम की काफी सराहना की। नमिता जोशी ने कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर सशक्त किया जाना जरूरी है।