फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल ओला-उबर संग खेल रहे कबड्डी लेकिन जनता को दिखा रहे क्रिकेट' 

Wed, 21 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी विधायक कर्नल देवेंद्र सेहरावत ने एक बार फिर केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ओला उबर के सर्ज प्राइसिंग करने और जनता की जेब खाली करने के लिए केजरीवाल सरकार को दोषी ठहराया है। 
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि कंपनियां और केजरीवाल सरकार मिलकर काम कर रहे है। मंगलवार को कर्नल सेहरावत ने न्याय भूमि के सचिव राकेश अग्रवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर ओला-उबर पर सर्ज प्राइसिंग के जरिये 9,239 करोड़ रुपये कमाने का आरोप लगाया है। 

सरकार से मांग की है कि वह इस पैसे को दोनों कंपनियों से जनता को वापस कराएं। कर्नल सेहरावत ने कहा कि केजरीवाल सरकार जनता के साथ धोखा कर रही है। 
विज्ञापन

'मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 67 के खिलाफ काम कर रहीं कंपनियां'

devendra sehrawat
वह अंदर तो कंपनियों के साथ कबड्डी खेल रहे है लेकिन जनता को क्रिकेट दिखा रहे हैं। नियमों के खिलाफ काम करने वाली इन कंपनियों पर कोर्ट ने भी सर्ज प्राइसिंग पर रोक लगाने को कहा है, फिर सरकार कुछ नहीं कर रही है। 

अब हमने दोनों कंपनियों के खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा वापस दिलाने को कहा है। 

राकेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों कंपनियां मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के सेक्शन 67 के खिलाफ काम कर रहीं हैं। और सरकार उन्हें अपने कार्यक्रम में पार्टनर बना रही है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों जनकपुरी में पर्यटन विभाग का कार्यक्रम हुआ तो ओला उसमें पार्टनर थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें