फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमापुरी हादसा में नया खुलासा: किराये के लिए गलियों में बना दीं छह मंजिला इमारतें, बिना बीम-खंभे के हैं खड़े

Fri, 09 Oct 2026 12:20 PM IST
अनुज कुमार राजकुमार शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, पूर्वी दिल्ली

सार

दिल्ली के सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत के बाद इलाके में खतरनाक मकानों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पड़ताल में सामने आया कि संकरी गलियों में कई मकान पांच से छह मंजिल तक बने हैं। ये मकान 30 से 40 गज के छोटे भूखंडों पर खड़े हैं। 
विज्ञापन
सीमापुरी इमारत हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमापुरी में बुधवार को चार मंजिला इमारत गिरने के बाद इलाके में एक बड़ा सवाल खड़ा हो कि क्या हादसे के बाद भी आसपास के ऐसे मकानों की सुध ली जा रही है, जो देखने में ही खतरनाक नजर आ रहे हैं। हादसे के अगले दिन इलाके में जाकर की गई पड़ताल में एक संकरी गली के भीतर कई ऐसे मकान मिले, जिन पर पांच से छह मंजिल तक निर्माण किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कई मकान महज 30 से 40 गज के छोटे भूखंड पर खड़े हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि कुछ मकानों की ऊपरी मंजिलों पर पक्की छत के बजाय गाटर-पटिया का सहारा दिखाई दिया। कई जगह बीम और खंभों का सहारा भी नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों के अनुसार, छोटे भूखंड पर अधिक से अधिक मंजिलें बनाने के पीछे किराये से ज्यादा कमाई की चाहत है। 

नीचे खुद के रहने की जगह और ऊपर किराये के लिए कमरे बना दिए जाते हैं। बाहर से देखने पर ये मकान कई मंजिल ऊंचे नजर आते हैं, लेकिन उनकी बनावट और आसपास की स्थिति लोगों की चिंता बढ़ा रही है। इलाके में किराये पर रहने वाले शाहिद मिर्जा ने बताया कि कई मकानों की छत और दीवारों से समय-समय पर मलबा झड़ता है। इसके बावजूद ऊपर नई मंजिलें बनाई जाती रहीं।
विज्ञापन

बुधवार को इमारत गिरने के बाद आसपास के कई मकानों की दीवारों में दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। इससे लोगों में डर बना हुआ है। पड़ताल के दौरान यह भी सामने आया कि कई मकान इतनी संकरी गलियों में बने हैं कि एक साथ तीन लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें