डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो स्टेशनों पर आने-जाने (एंट्री और एग्जिट) की सुविधा 9 अक्तूबर, 2026 को रात 9:00 बजे से बंद रहेगी और अगले आदेश तक 10 अक्तूबर, 2026 को भी बंद रहेगी।हालांकि, यात्रियों को इंटरचेंज सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति होगी। इसका मतलब है कि यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकेंगे। लेकिन वे स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। साथ ही, इन स्टेशनों में प्रवेश भी नहीं कर पाएंगे। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उठाया गया है। पुलिस ने बताया कि इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने का सुझाव दिया था।
यहां देखें पूरी लिस्ट-
सीजेपी ने 3 अक्तूबर को मुंबई में प्रदर्शन के बाद 10 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया था। पार्टी की ओर से कहा गया था कि अगर पुलिस उन्हें रास्ते में रोकती है तो वे उसी जगह बैठकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की अनुमति के लिए सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास 7 अक्तूबर को संसद मार्ग थाने पहुंचे थे।
उन्होंने पुलिस को प्रदर्शन की जानकारी देते हुए औपचारिक पत्र सौंपा। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहले से अनुमति लेना जरूरी है। सीजेपी का कहना है कि अनुमति न मिलने के बावजूद 10 अक्तूबर का कार्यक्रम जारी रहेगा। प्रदर्शन में यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे।
बंगलूरू में भी प्रदर्शन
10 अक्तूबर के प्रदर्शन से पहले सीजेपी ने बृहस्पतिवार को बंगलूरू में भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में बदलाव और चुनाव व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति जताई।