फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकिला छावनी बना, आसमां तक निगहबानी, इन मार्गों पर जाने से बचें, मेट्रो पार्किंग बंद

Thu, 15 Aug 2019 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर लालकिले के बाहर तैनात जवान। - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

खुफिया विभाग के अलर्ट के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को समारोह स्थल के आसपास तैनात कर दिया है। चप्पे पर पुलिस और तीसरी आंख की नजर है।  प्रधानमंत्री के आवास से लेकर लालकिले तक अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार 20 हजार से ज्यादा जवानों को सिर्फ लाल किले की प्राचीर से लेकर लुटियन जोन की सुरक्षा में लगाया गया है। 15 अगस्त की दोपहर तक लुटियन जोन से कोई गाड़ी, सामान बिना दिल्ली पुलिस की स्कैनिंग के नहीं निकलेगा। 

विज्ञापन


खुफिया अलर्ट है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की बौखलाहट में आतंकी किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इससे निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, एनएसजी के जवानों का घेरा बनाया गया है। प्रधानमंत्री के रूट पर सभी जगहों पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। समारोह के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। दिल्ली से सटीं सीमाओं  को सील कर दिया गया है। कोई व्यावसायिक वाहन स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेगा। निजी वाहनों को सघन तलाशी के बाद ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में आतंक रोधी अभियान में तैनात जवानों को सबसे ज्यादा बहादुरी पदक
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लालकिले व उसके आसपास हवाई हमला को रोकने के लिए पांच दर्जन ऊंची इमारतों की छतों पर एंटी ड्रोन, एंटी एयरक्राफ्ट व एयर डिफेंस गन लगाई गई हैं। आधी रात के बाद लाल किले की ओर जाने वाले मार्गों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। साथ ही वीआईपी रूट पर भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इन मार्गों पर अत्याधुनिक हथियार से लैस जवान को तैनात किया गया है। इन मार्गों पर नजर रखने के लिए पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं। ऊंची इमारतों पर तैनात जवान दूरबीन से पूरे इलाके पर नजर रखेंगे। पुलिस ने लाल किले के पास स्थित बड़ी इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया था। स्वात और पराक्रम दस्तों को तैनात किया गया है। ये अपनी लोकेशन बदलते रहेंगे। इसके अलावा सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी पूरे इलाके पर निगरानी रखेंगे। लाल किले और आसपास के इलाके में चेहरे को पढ़ने वाले 500 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं। इससे भीड़ के बीच में संदिग्धों की पहचान हो सकेगी। लाल किले के अलावा राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास समेत कई वीवीआईपी इमारतों को सुरक्षा में जवानों को तैनात किया गया है।

लालकिले के आसपास के सारे मार्ग रहेंगे बंद  

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए लालकिला के आसपास के कई मार्ग बंद रहेंगे। ये मार्ग तड़के चार बजे से सुबह दस बजे तक यानी कार्यक्रम खत्म होने तक बंद रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के सुचारु संचालन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।  पुलिस ने रक्षाबंधन को देखते हुए किसी भी मार्ग में कोई छूट नहीं दी है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार सुबह चार बजे से लेकर दस बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता मार्ग तक, लोथियन रोड जीपीओ से छत्ता रेल तक, एसपी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन से रेड फोर्ट चौक तक, न्यू दरियागंज रोड रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक और लिंक रोड एस्प्लेडे रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक बंद रहेंगे। इसके अलावा निषाद मार्ग, रिंग रोड, राजघाट, दिल्ली गेट आदि मार्ग बंद रहेंगे। इसके अलावा आम लोग तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजैड मार्ग, सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर आने से बचें। 

ये भी देखें- आजादी के बाद सिर्फ भारत-पाक नहीं बंटे बल्कि क्रिकेट का हुनर भी बंट गया

लोअर रिंग रोड पर आईएसबीटी कश्मीरीगेट से शांति वन और आईपी फ्लाईओवर तक ट्रैफिक को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। शांति वन तक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर बंद रहेगा। आईएसबीटी से लेकर शांति वन तक रिंग रोड पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रमुख मार्गों व चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे।  

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन कैसे जाएं

स्वतंत्रता दिवस को लेकर गस्त करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी मार्ग, पुल डुफरिन, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अन्य जगहों से आने वाले लोग रिंग रोड, केला घाट रोड, जोरावर सिंह मार्ग, मोरी गेट, पुल डुफरिन और एसपी मुखर्जी मार्ग होकर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए कहीं भी कोई पाबंदी नहीं है। 

आईएसबीटी ऐसे जाएं
नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के लोग मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, रानी झांसी रोड और बुलेवर्ड रोड होकर जा सकते हैं। 

कस्तूरबा अस्पताल ऐसे पहुंचे
कस्तूरबा अस्पताल जाने के लिए अजमेरी गेट, अजमेरी बाजार, चौक हौजकाजी, चाबड़ी बाजार, बरसा बुल्ला और उर्दू बाजार होकर जा सकते हैं। 

परेशानी व सुझाव के लिए संपर्क करें
संयुक्त पुलिस आयुक्त मीनू चौधरी ने बताया कि लोग किसी तरह की परेशानी होने या सुझाव देने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095 और 25844444 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की फेसबुक व ट्विटर पर भी संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

मेट्रो पार्किंग भी दोपहर दो बजे तक रहेगी बंद

फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते यात्रियों को लालकिला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समारोह के दौरान इन स्टेशनों के कुछ द्वार बंद रखे जाएंगे और इस बीच दिल्ली मेट्रो की पार्किंग भी दोपहर तक बंद रहेंगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते वॉयलेट लाइन के उपरोक्त चार मेट्रो स्टेशनों के कुछ द्वार सुरक्षा कारणों के चलते बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ प्रवेश द्वार खुले रहेंगे। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे दोपहर 2 बजे से पहले मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने के लिए न आएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें