आरपीएफ क्रैक कमांडों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देने के साथ उन्हें आधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया जाएगा। गोयल ने कहा कि हमारे सभी जवान रेलवे को इतना सुरक्षित कर देंगे कि बिना कोई चिंता के रेल यात्री सफर कर सके। जान और समान का कोई खतरा यात्रियों को नहीं रहेगा। इस काम में टीसी, स्टेशन मास्टर को भी सहयोग करना होगा।
सीसीटीवी कैमरों का जाल होगा
गोयल ने बताया कि स्टेशन सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। इतना ही नहीं सीसीटीवी का लिंक आरपीएफ, जीआरपी, डीआरएम कार्यालय, जोनल कार्यालय और मंत्रालय में भी रहेगा। इसकी जिम्मेदारी सिग्नलिंग और टेलीकॉम विभाग को दी गई है।
उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनों को भी जल्द ही सीसीटीवी से लैसा किया जाएगा। सीसीटीवी पर वाई-फाई लगने का विशेष फायदा यह होगा कि स्टेशन से ट्रेन के गुजरने के साथ ही उसका फीड हर स्टेशन पर अपलोड हो जाएगा। कल्पना यह भी है कि ट्रेन के अंदर भी वाई-फाई की लग जाए ताकि चलती ट्रेन में सीसीटीवी से मिलने वाला फिड लाइव मिल सके। इससे चोर-उच्चकों को पकड़ने में सहूलियत होने के साथ ही सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।
आरपीएफ का नया मैन्यूअल होगा
रेल मंत्री ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह को आधुनिक तरीके से आरपीएफ के लिए मैन्यूअल तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत होने के पहले यानी दिसंबर महीने तक नया मैन्यूअल तैयार करे ताकि नियम और कायदों में बोझिलपन कम हो और आसानी से सभी समझ सके।