गुड़गांव में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रकिया जारी है।
चौथे दिन कमिश्नरी पुलिस सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद रही। लघु सचिवालय पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी गई।
लघु सचिवालय के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। दोनों प्रवेश द्वार पर रोड फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। उपायुक्त कार्यालय के 100 मीटर दूरी पर जवानों को तैनात किया गया।
नामांकन दाखिल करने वालों के साथ आ रहे जुलूस को लघु सचिवालय आने से पहले ही रोक दिया गया। सचिवालय के दोनों के गेट पर सघन जांच के बाद ही लोगों को आगे जाने दिया गया।
यह भी पढ़ें: बिना अनुमति प्रचार वाहन चलाने पर ‘आप’ को फटकार
प्रथम तल पर उपायुक्त कार्यालय में जाने वालों पर पूरी तरह से रोक है। एक उम्मीदवार के साथ पांच लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति है। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है।
पुलिस की घेरेबंदी
: एसीपी स्तर के एक अधिकारी को तैनात किया गया है।
: दोनों प्रवेश द्वार पर दो पुलिस इंस्पेक्टर लगाए गए हैं।
: मुख्य द्वार पर दो एसआई व तीन हवलदार के साथ चार-चार सिपाही तैनात हैं।
: एसीपी को पुलिस बल के साथ उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट पर लगाया गया है।
: लघु सचिवालस जाने वालों को रोकने के लिए दो पुलिस नाके हैं। यहां एसआई स्तर के अधिकारी को टीम के साथ तैनात किया गया है।
: सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कमांडो व पुलिस पीसीआर की टीम तैनात रही। इन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने का जिम्मा संभाला।