लोकसभा चुनाव में रैली, रोड शो व नुक्कड़ सभा के दौरान किसी वीआईपी पर हमला न हो इसके लिए कमिश्नरी की पुलिस ने खाका तैयार किया है।
नारनौल में जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी पर हुए हमले के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त ने आयोग को पत्र लिखा है।
शहर में अगर कोई भी वीआईपी मूवमेंट करता है तो बिना आयोग को सूचना के वह नहीं आएगा।
किसी भी वीआईपी के प्रोग्राम से पहले सीआईडी रिपोर्ट को खास तरजीह दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है'
पुलिस आखिरी समय पर सभा या रोड शो की अनुमति से इनकार कर सकेगी।
नारनौल में बुधवार की शाम को हुए हमले के बाद स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट व तैयारी को पूरी तरजीह दी जाएगी। इसके साथ ही उस जोन का डीसीपी को सादी वर्दी में अपने जवानों को तैनात करने की योजना है।
पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट से पहले आने वाले आवेदन के साथ ही पार्टी की ओर से होने वाली भीड़ व उनके समय का पूरा ब्यौरा लिया जाएगा।
जिसके आधार पर थाना प्रभारी की ओर से अनुमति दी जाएगी।