फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से रहेगी इस शहर की हर गतिविधी पर नजर

Mon, 26 Jan 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के मद्देनजर नोएडा को सबसे संवेदनशील माना जा रहा है। यही वजह है कि यूपी एटीएस के 50 कमांडो शहर की सुरक्षा में उतारे गए।
विज्ञापन


एक माह से ये कमांडो कड़ी चौकसी कर रहे हैं। इसी क्रम में नोएडा पुलिस ने शहर को संवेदनशील मानते हुए 20 जनवरी से ओबामा की वापसी तक हेलीकाप्टर के जरिये शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने की योजना बनाई थी।

आज गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया जा रहा है, मगर हवाई सर्विलांस के दावे का हाल यह हुआ कि हेलीकाप्टर सफदरजंग एयरपोर्ट से उड़ान तक नहीं भर सका। दो दिन पूर्व अमर उजाला ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। इस टेस्ट में नोएडा पुलिस पूरी तरह से फेल साबित हुई थी।
विज्ञापन


दिल्ली-नोएडा के सभी बार्डर सूने पड़े थे। वहां एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। हालांकि हवाई सर्विलांस को लेकर पुलिस की दलील कुछ और है।

एसपी ट्रैफिक राजीव मिश्रा का कहना है कि खराब मौसम की वजह से 24 जनवरी तक सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर टेक ऑफ नहीं कर सका। उसके बाद 24 जनवरी से 28 जनवरी तक नो फ्लाई जोन की वजह से यहां हेलीकाप्टर नहीं आ सका।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 20 से 24 जनवरी तक मौसम वाकई इतना खराब था कि हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं कर सका।

गणतंत्र दिवस पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर
गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व रविवार को स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी व पीएसी की दो-दो कंपनियों ने सघन जांच की। प्रत्येक वाहनों के साथ-साथ चालकों की भी जांच की जा रही थी।

मॉल, होटल व महत्वपूर्ण स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। एसपी सिटी योगेश सिंह का कहना है कि सोमवार को भी इसी तरह की चौकसी रहेगी। किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए हमारी फोर्स पूरी तरह तैयार है।

भारी वाहनों की नो एंट्री
दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की एंट्री पर रविवार रात 10 बजे से सोमवार दोपहर डेढ़ बजे तक रोक रहेगी। एसपी ट्रैफिक राजीव मिश्रा का कहना है कि इस दौरान कोई भी भारी वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

वहीं राजधानी में प्रवेश करने वाले छोटे वाहनों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में सोमवार को दिल्ली में परेड संपन्न होने तक सीमा पर सुरक्षा और भी बढ़ा दी जाएगी। वहीं नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रहेगी। यहां कोई रूट डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

पुलिस की जनता से अपील
नोएडा पुलिस ने जनता से अपील कि है कि वह बिना रोक-टोक के हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाएं। किसी भी आपात स्थिति में फौरन पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर सूचना दें। किसी अनजान वस्तु को हाथ न लगाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें