ओल्ड रेलवे स्टेशन तस्करों का अड्डा बनता जा रहा है। अभी पंद्रह दिन पहले ट्रेन से उतरते हुए दो तस्करों को 14 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था।
शनिवार देर शाम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से पुलिस को देखकर शराब तस्कर फरार हो गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मौके से दो पेटी में रखे 20 बोतल शराब बरामद हुई।
थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि जीआरपी शनिवार की शाम प्लेटफार्म नंबर तीन पर गश्त कर रही थी। इसी बीच दीपक की कैंटीन के पास दो पेटी संदिग्ध अवस्था में रखी हुई दिखाई दी।
पूछताछ करने पर कोई पेटी के बारे में बोलने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि उसमें शराब की बोतलें रखी गई हैं। पुलिस ने उसे जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।