फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गार्ड की हत्या की, और फिर लूट टी फैक्ट्री

Fri, 05 Dec 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के उद्योग विहार में बदमाशों ने बुधवार की रात एक सुरक्षा गार्ड की गला दबाकर हत्या कर दी। बदमाश फैक्ट्री से लाखों का माल भी लूटकर ले गए। उद्योग विहार थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट, हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को उद्योग विहार फेज-5 में एक सुरक्षा गार्ड का शव मिला। छानबीन के बाद उसकी पहचान लक्ष्मण सिंह पुत्र लल्लन सिंह के रूप में हुई। सुरक्षा गार्ड 608 नंबर फैक्ट्री में तैनात था। एसएलवी कंपनी में तैनात अन्य सुरक्षा गार्ड इंद्र सिंह मोहन के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है। जांच में माना जा रहा है कि गार्ड ने वारदात का विरोध किया। शव मिला दूसरी ओर खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में खेत से एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें