फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर ट्रक समेत 47 हजार की लूट

Fri, 05 Dec 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलेरो सवार बदमाशों ने एक ट्रक चालक को बुधवार की रात कट्टा दिखाकर बंधक बना लिया। उससे वाहन सहित 47000 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


साथ ही चालक के हाथ बांधकर सुनसान जगह पर छोड़ गए। राहगीरों ने किसी तरह उसे आजाद किया। उसके बाद वह शिकायत लेकर स्थानीय पुलिस थाने पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बागपत के वाजिदपुर का अनिल पुत्र वेदा सिंह हाइवा ट्रक लेकर गुडगांव के रास्ते मऊ क्रेशर की डस्ट लेने जा रहा था। इस बीच पेट्रोल पंप के निकट बुलेरो सवार 6-7 लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली। उसमें एक ट्रक पर चढ़ गया और उसे खींचकर नीचे लाकर पीटने लगा। चालक का कहना है कि लुटेरे मेवाती भाषा में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उसके बाद उसके हाथ बांध दिए गए और ट्रक में रखे 47000 हजार रुपये ले लिए। पटौदी थाना पुलिस ने अनिल के बयान पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें