फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 21 से 26 जनवरी तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लागू रहेगी धारा 144, चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की नजर

Sat, 20 Jan 2024 04:33 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नोएडा

सार

Ram Mandir Ayodhya: 21 से 26 जनवरी तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 लागू रहेगी। शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए शरारती तत्वों को ऐसी कोई भी गतिविधि करने से रोका जाए, जिससे प्रतिकूल वातावरण बनने की संभावना हो।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने शनिवार को कहा कि 21 से 26 जनवरी तक पूरे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किया जाएगा। यह आदेश 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर आया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त डीसीपी (कानून एवं व्यवस्था) हृदेश कथेरिया द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, प्रतिबंधों में पांच या अधिक लोगों की गैरकानूनी सभा, अनधिकृत जुलूस और प्रदर्शन पर प्रतिबंध शामिल हैं। कठेरिया ने कहा कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट 22 जनवरी को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। 25 जनवरी को स्वर्गीय हजरत अली की जयंती है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी साथ कहीं-कहीं पर कुछ संगठनों और किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन और आंदोलन भी होने हैं। 

कठेरिया ने कहा कि इसके कारण असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है और अधिकृत कार्यक्रमों को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए उचित व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए शरारती तत्वों को ऐसी कोई भी गतिविधि करने से रोका जाए, जिससे प्रतिकूल वातावरण बनने की संभावना हो।
विज्ञापन


अतिरिक्त डीसीपी ने आदेश में कहा, 'स्थिति की गंभीरता और तात्कालिकता को देखते हुए और समय की कमी के कारण, किसी अन्य पक्ष को सुनवाई का अवसर प्रदान करना संभव नहीं है। इसलिए यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह आदेश 21 से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें