फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: एम्स के हॉस्टल में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, पंखे से दुपट्टा बांध झूली; बिहार से आई थी पढ़ने

Tue, 30 Apr 2024 06:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्राइम टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था। अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा है। मृतक स्टूडेंट के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
एम्स की नर्सिंग छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के गर्ल्स हॉस्टल में एक मेडिकल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस को दिन में इसकी सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन की और मृतक छात्रा की बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह 11:30 बजे सूचना मिली थी। पुलिस टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पता चला कि सुसाइड करने वाली स्टूडेंट 21 साल की थी और बिहार के शेखपुरा जिला की रहने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बीएससी नर्सिंग सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। उसने अपने दुपट्टा से पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। क्राइम टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया था। अभी तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा है। मृतक स्टूडेंट के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के आने के बाद आगे की जानकारी मिल पाएगी। मृतक छात्रा के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे पता चल सके की आत्महत्या की वजह क्या थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें