फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की तर्ज पर अब गुरुग्राम में सीलिंग, 25 सितंबर के बाद चलेगा बड़ा अभियान

Wed, 19 Sep 2018 06:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली की तरह ही गुरुग्राम में भी व्यापक स्तर पर सीलिंग अभियान शुरू होने वाला है। नगर निगम ने ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। निगम ने छोटी दुकानें के बजाए मॉल्स में खुली दुकानों पर गाज गिराने का निर्णय लिया है।  ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले दुकानों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। नगर निगम 25 सितंबर के बाद सीलिंग अभियान शुरू करेगी। निगम के अनुसार एक्ट के तहत व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए ट्रेड लाइसेंस बहुत ही जरूरी है। मगर अधिकतर दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस बनवा नहीं रखा है।

विज्ञापन


इस संबंध में निगम ने कई बार व्यापारियों से ट्रेड लाइसेंस बनवाने का आग्रह किया, लेकिन व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस बनवाने में कोई रूचि नहीं ली। सबसे पहले निगम ने जोन-चार से सीलिंग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यहां 22 मॉल्स में चल रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजने शुरू कर दिए है। उनको चेतावनी दी है कि ट्रेड लाइसेंस नहीं बनवाने के कारण 25 सितंबर के बाद उनके परिसर सील किए जाएंगे। इस जोन में गत सोमवार को पांच मॉल्स में 55 स्पा सेंटर सील किए गए थे। 

सड़कों से अतिक्रमण हटाया   
गुरुग्राम। नगर निगम ने सड़कों, चौराहों और बाजारों से अतिक्रमण हटाया। नगर निगम ने सेक्टर-46 मार्केट और सेक्टर-51 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इसके अलावा सेक्टर-46 में अवैध रूप से लगाई जा रही मार्केट को भी हटाया गया। नगर निगम ने मंगलवार को भी सेक्टर-46 में अतिक्रमण हटाया।  नगर निगम ने सेक्टर-46 में दुकानों के बाहर रखे गए बोर्ड, रैक सहित अन्य सामान को हटाकर बरामदे को खाली करवाया। वहीं सेक्टर-51 में सड़क एवं फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को हटाया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें