फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बुलडोजर: करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा अतिक्रमण, शाहीन बाग समेत 9 इलाकों में कार्रवाई की तैयारी

Wed, 04 May 2022 02:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

निगम ने पुलिस को खत लिखते हुए अपने इस अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। मालूम हो कि एसडीएमसी 24 अप्रैल से यह कार्रवाई करना चाहती थी जिसके लिए उसने तब भी पुलिस को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
bulldozer, delhi - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण दिल्ली नगर निगम चार मई यानी आज से लेकर 13 मई तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दक्षिण दिल्ली के जिन इलाकों में एसडीएमसी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई कर सकती है उनमें शाहीन बाग इलाका भी शामिल है।

करणी सिंह शूटिंग रेंज से शुरू हुई कार्रवाई

दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम की टीम आज सबसे पहले करणी सिंह शूटिंग रेंज में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया।

निगम ने पुलिस को लिखा था पत्र

निगम के डिप्टी चेयरमैन राजपाल सिंह ने बताया कि एसडीएमसी ने दक्षिण और दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी को पत्र  लिखते हुए अपने अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


निगम ने पुलिस को खत लिखते हुए अपने इस अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। मालूम हो कि एसडीएमसी 24 अप्रैल से यह कार्रवाई करना चाहती थी जिसके लिए उसने तब भी पुलिस को पत्र लिखा था।

हालांकि उस वक्त पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों के कानून-व्यवस्था में लगे होने का हवाला देकर सुरक्षा मुहैया कराने से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने कहा था कि निगम इस तरह की कार्रवाई के लिए 10 दिन पहले ही पुलिस को अवगत कराए ताकि सुरक्षाकर्मियों की उचित व्यवस्था हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें