बुधवार को भी भलस्वा लैंडफिल साइट धधकती रही। सुलगते कूड़े से लगातार उठता धुआं परेशानी का सबब बना हुआ है। साइट पर बीते बीते सप्ताह मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई थी। जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया था। हालांकि दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर अब भी कई जगह सुलग रही है और उसमें से धुआं उठना जारी है। 26 अप्रैल से लगी आग अब भी धधक रही है। इससे साइट ही नहीं आसपास के इलाके में लोगों का जीना दुश्वार है। धुएं के चलते लोग आंखें जलने के साथ ही सांस फूलने की समस्या का सामना कर रहे हैं। वहीं दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
बीते सप्ताह मंगलवार की शाम भलस्वा लैंडफिल साइट पर भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही कूड़े के ढेर से लगातार धमाका हो रहा था और आग के गोले निकल रहे थे और धुआं पूरे इलाके में फैल गया था। रविवार को भी लैंडफिल साइट धधक रही है। सुलगते कूड़े से लगातार उठता धुआं परेशानी का सबब बना हुआ है। इससे स्थानीय निवासी हलकान हैं। उनका कहना है कि धुएं से उनका दम फूल रहा है।