फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों SDM ने नहीं संभाला अभी तक चार्ज

Tue, 21 Jul 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका में हुडा सेक्टर जमीन मुआवजा वितरण के मामले में जेल गए स्थानीय एसडीएम डीआर कैरो के बाद उपमंडल अधिकारी नागरिक अधिकारी फिरोजपुर झिरका का पद तभी से खाली है। उपमंडल से आए लोगों के काम प्रभावित होने के साथ ही उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद सरकार ने तुरंत प्रभाव से उनके स्थान पर एचसीएस अधिकारी अमरदीप सिंह की नियुक्ती के आदेश जारी किए थे, लेकिन अभी तक फिरोजपुर झिरका के एसडीएम के रूप में कार्यभार नहीं संभाला है। जिससे उपमंडल के काम प्रभातिव हो रहे हैं। इससे उपमंडल के लोगों में सरकार के प्रति रोष है।

फिरोजपुर झिरका के एसडीएम रहे डीआर कैरो को 2011 के मुकदमे में कालका की अदालत ने गत 15 जुलाई को जेल भेज दिया गया था। तभी से ही यह पद खाली है।

एसडीएम की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने तुरंत प्रभाव से उनके स्थान पर अमरदीप सिंह को फिरोजपुर झिरका का एसडीएम नियुक्त किया था। लेकिन उनके यहां का चार्ज नहीं संभालने से उपमंडल के लोगों के काम प्रभावित हुए हैं। संभावना थी कि वह सोमवार को ज्वांईन करेंगे, लेकिन वह मंगलवार बीत जाने के बाद भी अभी तक चार्ज नहीं संभाल सके हैं।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि फिरोजपुर झिरका उपमंडल के तहत पुन्हाना, नगीना व पिनगवां कस्बे आते हैं इन सभी कस्बों के लोग विभिन्न कामों के लिए एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहें है। लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि फिरोजपुर झिरका में एसडीएम की नियुक्ति बहाल की जाए। जिससे की लोगों को अपने कामों को लेकर परेशान न होना पड़े।

वहीं एसडीएम कार्यालय में बैठे कर्मचारियों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि नवनियुक्त एसडीएम अमरदीप सिंह यहां कब चार्ज संभालेंगे, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें