फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी छात्र कुकर्म मामला : जब स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे आला अधिकारी तो दिखा चौंकाने वाला सच

Thu, 26 Oct 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेशी मूल के छात्र से कुकर्म की घटना के बाद एसडीएम सदर समेत अन्य अधिकारियों और विभागों की टीम ने पाई-2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में उचित संख्या में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। अध्यापकों और कर्मियों का वेरिफिकेशन भी नहीं पाया गया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर सभी विभागों के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की संख्या कम पाई गई। वहीं स्कूल कर्मियों का भी वेरिफिकेशन अभी नहीं हुआ है।

स्कूल में 25 कैमरे लगे थे। जबकि 17 कैमरे ही काम करते पाए गए। स्कूल प्रशासन ने बताया कि 30 अन्य कैमरे लगाए जाने हैं, लेकिन अभी तक नहीं लगाए गए।   औचक निरीक्षण में एसडीएम, डीआईओएस, एआरटीओ, पुलिस, दमकल विभाग की टीम शामिल रही। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बसों को किया सीज, तीन का चालान

एआरटीओ हिमेश तिवारी की टीम ने स्कूल बसों का निरीक्षण किया और बसों की फिटनेस समेत अन्य कागजात को जांचा। इस दौरान चार बसें अनफिट पाई गईं। इनमें से तीन बसों को सीज कर दिया।   जबकि एक बस बच्चों को लेकर गई हुई थी, इसलिए उसे सीज नहीं किया जा सका। उसके खिलाफ भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा तीन बसों का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर न होने पर उन्हें प्रति माह पांच हजार रुपये की दर से चालान किया गया।

अग्निशमक प्रणाली भी ठीक नहीं  
वहीं फायर स्टेशन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने स्कूल में अग्निशमक प्रणाली की जांच की। उन्होंने बताया कि अग्निशमक यंत्र तो लगे थे, लेकिन कार्य नहीं कर रहे थे। इसकी रिपोर्ट उन्होंने तैयार कर ली है और बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें