संवाददाता सम्मेलन समाप्त होने के कुछ देर बाद आप से भाजपा में शामिल हुए पार्षद उमेद सिंह फोगाट और महिला पार्षद अनिता सिंगल के पति सतपाल के बीच रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई।
सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच कई वर्षों से टकराव चल रहा था, जो सार्वजनिक मंच पर फूट पड़ा। पार्टी नेतृत्व ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और तत्काल प्रभाव से दोनों नेताओं को तलब कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व अब इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की भी संभावना जताई जा रही है।