फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी की रिलीज से पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म 15 मार्च को रिलीज होनी है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा भी प्री रिलीज स्क्रीनिंग के पैनल चर्चा में शामिल हुए।
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया था। जिसमें अदा शर्मा की अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा था। जिसके बाद सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी एक और फिर आ रही है, जिसका नाम है बस्तर द नक्सल स्टोरी। इस फिल्म से अदा शर्मा एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन की तिकड़ी ने इसकी पूरी तैयारियां भी कर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया।
विज्ञापन
जेएनयू में फिल्म बस्तर द नक्सल स्टोरी की स्क्रीनिंग के मौके पर निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा कि मुट्ठी भर वामपंथी हैं जिनकी वजह से जेएनयू के प्रतिभाशाली छात्र बदनाम हो रहे हैं। केवल आप जेएनयू के छात्र ही उन्हें हरा सकते हैं और अपने अच्छे कार्यों से जेएनयू को गौरवान्वित कर सकते हैं। अब जेएनयू ने उभरते हुए राष्ट्रवादी और राष्ट्रनिर्माता दिए हैं जो देश को अब महाशक्ति बना रहे हैं।
स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के छात्रों ने जेएनयू में फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध किया। वामपंथी छात्र समूह के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में राष्ट्रीय कला मंच बस्तर द नक्सल स्टोरी की प्री रिलीज स्क्रीनिंग करवा रहा है। फिल्म 15 मार्च को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा भी प्री रिलीज स्क्रीनिंग के पैनल चर्चा में शामिल हुए। स्क्रीनिंग के दौरान जेएनयू में हंगामा शुरू हो गया है। एसएफआई के 100 से अधिक छात्र फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध किया। आयोजन स्थल की एंट्री प्रदर्शनकारियों ने बाधित की। एसएफआई ने ऑडिरियम की दो बार लाइट भी काटी। ताकि फिल्म की स्क्रिनिग रोकी जा सके।