फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बदरपुर फ्लाईओवर से नीचे गिरा, मौके पर ही हुई मौत

Fri, 01 Mar 2024 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा कि मृतक प्रताप सिंह पुत्र अमरीक सिंह शुक्रवार शाम को फरीदाबाद से सरिता विहार की ओर जा रहे थे। जब वह तुकलाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
बदरपुर फ्लाईओवर - फोटो : twitter/@kajal292011
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व जिले के बदरपुर थाना इलाके में दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहां पर बदरपुर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। स्कूटी सवार प्रताप सिंह स्कूटी समेत फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बदरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक वीरेंद्र राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि एक राहगीर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि एनटीपीसी गेट नंबर एक के सामने एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। उसे अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया है। सूचना के बाद बदरपुर थाना प्रभारी अशोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

प्रारंभिक पूछताछ में पता लगा कि मृतक प्रताप सिंह पुत्र अमरीक सिंह शुक्रवार शाम को फरीदाबाद से सरिता विहार की ओर जा रहे थे। जब वह तुकलाबाद मेट्रो स्टेशन के पास बदरपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि वह स्कूटी समेत हवा में उछलते हुए फ्लाईओवर से नीचे से गुजर रही सर्विस रोड पर गिर गए। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बदरपुर पुलिस टीम ने स्विफ्ट कार चालक वीरेंद्र राणा को गिरफ्तार कर लिया है। वह नोएडा स्थित यामाहा शोरूम में सहायक के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें