फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी स्कूल के माली ने छात्रा का किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य दिल्ली के नामी पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा की बच्ची के साथ स्कूल परिसर में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


50 वर्षीय माली छुट्टी के बाद सात साल की मासूम के साथ जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ कर रहा था। बच्ची ने स्कूल जाने से मना किया तो परिवार को वारदात की जानकारी हुई।

मामले की सूचना देने के बाद आनंद पर्वत थाना पुलिस ने फौरन जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शंकर (50) को दबोच लिया हैै। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बच्ची परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। बच्ची दूसरी कक्षा की छात्रा है। बच्ची को छुट्टी के बाद उसके अभिभावक लेने आते थे।
विज्ञापन

टॉयलेट में ले जाकर करता छेड़छाड़

कई बार देर हो जाने पर आरोपी शंकर बच्ची को स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर छेड़छाड़ करता था। किसी को कुछ भी बताने पर वह बच्ची को कैंची से वारकर हत्या करने की धमकी देता था।

पुलिस की मानें तो सिलसिला पिछले काफी दिनों से चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से बच्ची स्कूल जाने से आना-कानी कर रही थी। मां के पूछने पर उसने सारी बात बताई।

शुक्रवार को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें