फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को अगवा कर गांव के बाहर छोड़ फरार हुए थे छात्र

Sun, 30 Aug 2015 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चार दिन पहले स्कूल से अपहृत छात्रा के वापस आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी साथियों को शनिवार को गांव से ही गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया है।
 
मानेसर गांव के रहने वाले सोमदत्त ने स्थानीय पुलिस को दिए बयान में कहा था कि उनकी बेटी गांव के ही इंटर कालेज में 12 वीं की छात्रा है। सुबह घर से स्कूल के लिए कह कर निकली थी।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुली पोल

शाम को वापस नहीं आई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण व पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल संख्या का डिटेल निकलवाई जिसमें गांव के ही दो युवको का वारदात में शामिल होने का पता चला।

स्कूल से पता करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों छात्रा के साथ पढ़ते हैं। आरोपी दूसरे दिन छात्रा को गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों नाबालिग को अदालत में पेश किया। जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में फरीदाबाद के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें