फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म खाना मांगने पर तंदूर के सरिए से किया छलनी, तोड़ी दोनों टांगें

Sun, 30 Aug 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली इलाके में शुक्रवार देर रात एक होटल में गर्म खाना मांगना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। होटल मालिक ने चार-पांच अन्य लोगों के साथ मिलकर न सिर्फ युवक का शरीर तंदूर के गर्म सरिये से छलनी कर दिया।
विज्ञापन


बल्कि बेसबॉल के बैट से उसकी टांगें भी तोड़ दी। गंभीर हालत में 23 साल का राहुल गुप्ता उर्फ नट्टू मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने थाने का घेराव भी किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शरीर पर किए गर्म सरिए से वार

पुलिस के मुताबिक, राहुल अपने परिवार के साथ डी-116, साउथ गणेश नगर में रहता है। राहुल अपने बड़े भाई के साथ किराने का कारोबार करता है। शुक्रवार रात 11 बजे वह गली नंबर-2 स्थित हरियाणा होटल पर खाना लेने गया था।

खाना लेने के बाद राहुल ने देखा कि खाना ठंडा था। ऐतराज जताने पर उसकी होटल मालिक किशन से तू-तू मैं-मैं हो गई। बहस के दौरान किशन ने चार-पांच लड़कों को बुला लिया।

आरोप है कि सभी ने मिलकर राहुल को बुरी तरह पीटा। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पेट, सीने, टांगों में तंदूर के गर्म सरिये से कई वार किए। अन्य लोगों ने बेसबॉल के बैट से उसकी टांग तोड़ने के अलावा उसके सिर पर भी वार किए।

खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल को पहले एलबीएस अस्पताल, बाद में जीटीबी अस्पताल इसके बाद मैक्स अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें