फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल भवन में बनाए जा रहे थे हथियार

Sun, 30 Mar 2014 01:33 AM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम ने गुलावठी रोड पर स्थित एक बंद पड़े स्कूल की खाली बिल्डिंग में अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक शातिर पिस्टल सप्लायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में तैयार और अधबने हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी उमेश कुुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिल रही थी। फैक्ट्री और उसके संचालकों का पता लगाने के लिए स्वाट टीम प्रभारी समय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

स्वाट टीम ने सिकंदराबाद पुलिस की मदद से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे गुलावठी रोड स्थित नोर्मल स्कूल की खाली पड़ी बिल्डिंग में छापा मारा।

बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस नेे तीनों लोगों को गिरफ्तार कर मौके से बने अधबने हथियार और उपकरण बरामद कर लिए। बदमाशों के नाम मुल्ला नवाब पुत्र सलीम मोहल्ला कोट खुर्जा, फरमान पुत्र वली मोहम्मद पट्टी हरनाम स्याना, शाहिद पुत्र बाबू मोहल्ला गोरखी सिकंदराबाद हैं।
विज्ञापन


मौके से चार पिस्टल 32 बोर, पांच तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 312 बोर, एक बंदूक 312 बोर, एक तमंचा अधबना, दो ड्रिल मशीन, चार तमंचों की नाल, एक पंखा, कोयला, चार छैनी, दो हथौड़े, एक सुंभी, एक लोहा काटने की आरी, लकड़ी काटने वाली एक आरी, दो रेती, दो पेचकस, स्प्रिंग बरामद हुई हैं।

खुर्जा का पिस्टल सप्लायर है मुल्ला नवाब
मुल्ला नवाब खुर्जा का शातिर पिस्टल सप्लायर है। मुल्ला नवाब के लिंक बिहार के बड़े तस्कर ‘मुल्लाजी’ से हैं। बता दें कि बिहार के मुंगेर से पिस्टल की खेप लाकर वेस्ट यूपी में आपूर्ति का काम कई माह से चल रहा है।

इसमें जनपद के कई नए लड़के शामिल हो चुके हैं। तीन माह पहले नवाब मुल्ला के साथ नरसलघाट इलाके का एक युवक मुंगेर से पिस्टल लेने गया था और उसे दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया था। तबसे दिल्ली पुलिस भी मुल्ला नवाब को तलाश रही थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें