पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आज सरकार को एक समिति के गठन का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कमेटी को अपनी रिपोर्ट 31 दिसंबर 2017 तक सौंपने को कहा है।
कोर्ट ने कहा है कि केंद्रीय पदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन की अध्यक्षता में इस कमेटी का गठन किया जाना चाहिए। बता दें कि दिसंबर 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश के तहत दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।
अदालत ने यह फैसला बढ़ते प्रदूषण की वजह से लिया था। बता दें कि यह याचिका पिछले साल दिवाली से पहले डाली गई थी जिस पर आज सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस कमेटी के गठन का निर्देश जारी किया है।