फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: AAP नेता राघव चड्ढा क्यों हैं लोकसभा चुनाव से गायब? सौरभ भारद्वाज ने बताई इसकी वजह

Tue, 30 Apr 2024 01:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोकसभा चुनाव के बीच राघव चड्ढा कहां गायब हैं। इस सवाल का जवाब आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिया। चड्ढा लगभग दो महीने से आंख की सर्जरी के लिए लंदन में हैं।
विज्ञापन
आप नेता सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा गायब हैं, जिसको लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर राघव चड्ढा कहां हैं। आप के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद को उनकी आंखों में जटिलता के बाद संभावित अंधेपन का सामना करना पड़ा है। चड्ढा लगभग दो महीने से आंख की सर्जरी के लिए लंदन में हैं।

विज्ञापन

 

जल्द प्रचार में शामिल होंगे चड्ढा
एएनआई के बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वह आंखों का इलाज करवाने के लिए लंदन में हैं। उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। इस इलाज के लिए वह यूके गए हुए हैं। वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आएंगे और अभियान में शामिल होंगे।

राघव की जा सकती थी आंखों की रोशनी
दिल्ली आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि फिलहालस, वह अभी ब्रिटेन में हैं। उनकी आंखों में कुछ जटिलता थी और मुझे बताया गया कि यह काफी गंभीर थी कि उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। इसके इलाज के लिए वह यूके में बीते दो महीने से हैं। 
विज्ञापन


लंदन में हैं राघव चड्ढा 
बता दें कि इस समय राघव चड्ढा लंदन में हैं। वह अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ विट्रोक्टोमी के लिए लंदन गए थे। विट्रोक्टोमी एक प्रकार की सर्जरी होती है, जो आंख में रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें