गंभीर आरोप लगाने के बाद विकास मालू ने चुप्पी तोड़ी है। विकास ने इंस्टाग्राम पर होली वाला वीडियो डालकर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विकास मालू ने सफाई दी है कि उनके व सतीश के बीच 30 वर्षों से पारिवारिक संबंध रहे हैं और लोगों को मेरे नाम पर कीचड़ उछालने में कुछ ही मिनट लगे। वह हर जश्न में सतीश कौशिक को मिस करेंगे।
पुलिस अंडरवर्ल्ड को लेकर जांच कर रही है
विकास मालू की दूसरी पत्नी ने शिकायत में सतीश कौशिक व विकास की एक तस्वीर साझा करने की बात कही है। महिला का आरोप है कि दुबई में हुई पार्टी में अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बेटा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दूसरी पत्नी व विकास के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस बदले की भावना से भी जांच कर रही है।
सभी मेहमानों हुई पूछताछ
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पार्टी में 20 से 22 मेहमान थे। पुलिस ने सभी मेहमानों से पूछताछ कर ली है। सभी से ये पूछा गया है कि पार्टी में क्या हुआ था। हालांकि, किसी भी मेहमान से पूछताछ में सवाल नहीं उठाए हैं। न ही कोई संदिग्ध बात सामने आई है।